कक्षा दस के परीक्षा परिणाम में परिष्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

आज घोषित हुए कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में परिष्कार स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया । प्राचार्य गौरव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कुल 81 विद्यार्थियों ने विद्यालय की तरफ़ से परीक्षा दी जिसमें से 15 विद्यार्थियों ने 90प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जो की सादुलशहर में सर्वाधिक संख्या है। 

इसी प्रकार कुल 34 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए वहीँ 72 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार विद्यालय का रिज़ल्ट सौ प्रतिशत रहा। विद्यालय निदेशक पुनीत शर्मा ने बताया कि छात्र मयंक गर्ग पुत्र श्री केशव गर्ग ने 98% अंक प्राप्त कर सादुलशहर के टापर का ख़िताब हासिल किया। छात्र आरव पुत्र मनीष कुमार ने 97.50% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, छात्रा हंसिका पुत्री अमनदीप ने 97.33% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कुल 27छात्राओं में से 21 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार हेतु चयन हुआ। समस्त विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई प्रेषित की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post