नीलकंठ महादेव मंदिर के पास निर्माणाधीन पानी की डिग्गी को लेकर बवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सहित कई के खिलाफ मामला दर्ज

सादुलशहर के भगत सिंह चौक के समीप नीलकंठ महादेव मंदिर के पास निर्माणाधीन पानी की डिग्गी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में नगरपालिका की सफाई निरीक्षक की और से पूर्व नेता प्रतिपक्ष मेहताब गुरिया, अजय, पंकज, राममनोहर, रामगोपाल और कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है. आज मेहताब गुरिया के नेतृत्व में कई लोगो ने श्रीगंगानगर पहुँच कर जिला कलक्टर और एसपी आफिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष मेहताब गुरिया ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति सदस्य मंदिर में पानी भंडारण डिग्गी का निर्माण करवा रहे थे और नगरपालिका सफाई कार्मिक मौके पर पहुंचे और मौके पर पडी निर्माण सामग्री एवं अन्य सामान जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रालियों में डलवाकर नगरपालिका पहुंचा दिया। नगरपालिका की सफाई निरीक्षक हरप्रीत कौर के अनुसार जहां डिग्गी का निर्माण किया जा रहा है वह विवादित है और न्यायालय के स्टे के बाद यह भूमि नगरपालिका के सुपुर्द है। इसमें डिग्गी का निर्माण नहीं करवाया जा सकता। दूसरी ओर मंदिर प्रबंध समिति के मेहताब सिंह गुरिया, अमन मक्कड सहित दर्जनों श्रधालुओं ने कहा कि यह मंदिर परिसर का ही स्थान है। गर्मी का मौसम देखते हुए श्रधालुओं के लिए पानी भंडारण डिग्गी का निर्माण किया जा रहा है। इसी निर्माण को लेकर मौजूद पर मौजूद सीआई और पालिका सफाई निरीक्षक में नोंक-झोंक भी हुई। निर्माण शुरू करवाने की बात पर मेहताब गुरिया और अमन मक्कड़ ने कहा कि नगरपालिका ईओ ने उन्हें मौखित स्वीकृति दी थी और ईओ साहब अपनी बात से मुकर रहे हैं.

नोंक-झोंक के बाद आखिर बंद करवाया कार्य, निर्माण सामग्री जब्त

काफी नोंक-झोंक के बाद आखिर निर्माण कार्य बंद करवाकर निर्माण सामग्री पालिका कर्मियों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर नगरपालिका भिजवाई गई। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

ये बोले ईओ राकेश कुमार अरोडा

ईओ राकेश कुमार अरोडा ने कहा कि उक्त भूमि नगरपालिका के स्वामित्व वाली है, जो शिव मंदिर के साथ लगती है। इस पर अतिक्रमण किया जा रहा था। रोकने के बावजूद निर्माण षुरू हुआ। इस पर पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में निर्माण कार्य रूकवाकर निर्माण सामग्री जब्त की गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post