राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा सम्मेलन में माधव विश्वविद्यालय का किया प्रतिनिधित्व
आबूरोड: माधव विश्वविद्यालय की प्रो-चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई ने 25 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी. डी. देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित नेशनल यूनिवर्सिटी लीडरशिप एंड पॉलिसी सम्मेलन 2026 में सम्मानित किया गया उन्होंने कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में माधव विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) सुशील भार्गव भी उपस्थित रहे।
सम्मेलन का आयोजन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व, प्रभावी नीति निर्माण, शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों, कुलपतियों, स्कूल प्रिंसिपलों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान उच्च शिक्षा को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में एएएफटी यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं मारवाह स्टूडियोज के संस्थापक डॉ. संदीप मारवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के साथ इंडिया स्कूल लीडरशिप समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के शिक्षाविदों और स्कूल प्रिंसिपलों ने सहभागिता की। राजस्थान के शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इसके अतिरिक्त चांसलर एवं वाइस चांसलर मीट के माध्यम से विश्वविद्यालयों के नेतृत्व, शैक्षणिक विकास और संस्थागत सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शैक्षणिक संस्थानों में नेतृत्व की भूमिका, शिक्षा में तकनीकी नवाचार, संस्थागत साझेदारी और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए। आयोजन ने स्कूलों और विश्वविद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में नए अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया।
यह कार्यक्रम सम्मेलन एसोसिएशन ऑफ इंस्पायरिंग चांसलर्स एंड वाइस-चांसलर्स के तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन से जुड़े एडवोकेट पीयूष पंडित पीयूष ग्रुप, कार्तिकेय फाउंडेशन एवं स्वर्ण भारत परिवार के संस्थापक हैं। कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षा विशेषज्ञों और नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता ने उच्च शिक्षा में सहयोग एवं नवाचार के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. भारती देसाई की इस सहभागिता और सम्मान पर माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) राजकुमार, प्रो-प्रेसिडेंट (अकादमिक) प्रो. (डॉ.) रितेश वैद्य, रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व, उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रगति की कामना की।
Tags:
Rajasthan

