श्रीगंगानगर। विधायक जयदीप बिहाणी एवं पंचायत समिति चुनाव संयोजक महेश पेड़ीवाल के नेतृत्व में भूपजी तालणिया और नरेश गढ़वाल ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अजय लकी दावड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह मग्गो, पंचायत समिति चुनाव सह-संयोजक मनीष प्रजापत, मनीष सहारण, राजेश सहारण, विक्रम नैण, शिव प्रकाश भांभू, सुधीर सहारण और नंदराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
