कैबिनेट मंत्री किरोड़ी मीणा के इस्तीफे प्रकरण को लेकर उनके ही भतीजे का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री किरोड़ी मीणा के भतीजे और महुआ से भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा का बड़ा बयान सामने आया है.
उन्होंने कहा की किरोड़ी मीणा अपने वायदे के पक्के हैं और जो उन्होंने कहा की जल्दी वे सामने आकर सन्देश देंगे.
दौसा जिले के महवा से भाजपा विधायक राजेंद्र मीणा ने आज मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में जाकर परिवार के साथ दर्शन किए, इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से विधायक राजेंद्र मीणा का स्वागत किया गया, मीडिया से बात करते हुए विधायक राजेंद्र मीणा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सभी लोग धैर्य रखें, एक-दो दिन में केबिनेट मन्त्री किरोड़ी लाल मीणा उचित निर्णय लेंगे और जनता को एक मैसेज देंगे, विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा जो बात कहते हैं उसके पक्के रहते हैं, उन्होंने कहा था 7 सीटों में एक भी सीट आते हैं तो इस्तीफा देंगे, प्राण जाए पर वचन ना जाए, इसलिए धेर्य रखे, किरोड़ी लाल मीना जनता के बीच एक संदेश देंगे और उचित निर्णय लेंगे. आपको बता दे की लोकसभा चुनाव के बाद किरोड़ी मीणा के ब्यान को लेकर सियासत जोरो पर चल रही है
