सादुलशहर: निकटवर्ती गाँव खाट सजवार में विवादित कृषि भूमि की पानी की बारी की बोली करवाकर तहसीलदार के नाम करवाने की मांग की गयी है. परिवादी कौर सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी खाटसजवार ने इस सम्बन्ध में प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा से मुलाक़ात की. कौर सिंह ने बताया कि रिसीवर प्रकरण की कृषि भूमि चक 12 एस डी एस बी के खाता संख्या 60 के मुं. नं. 23 के किला नं. 1.2 व 9.10 कुल 4 बीघा नहरी कृषि आराजी जो कि विवादित लम्बे समय से चल रही थी, इस भूमि को आदेश कंमाक / रिसीवर/2024/685 दिनांकित 03.06.2024 कार्यालय तहसीलदार राजस्व सादुलशहर द्वारा रिसीवर की गई है। बताया गया है कि इस प्रकरण में पार्टी संख्या 2 के लोग जबरन पानी तोड़कर पानी अपनी आराजी में नाजायज व गैर कानूनी रूप से सिंचाई कर रहे है. कौर सिंह ने आरोप लगाए की सिंचाई से रोकने पर वे लोग लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो जाते है जिससे शांति भंग होने का अंदेशा लगातार बरकरार है। ऐसे में परिवाद पेश कर रिसीवर रकबा की भूमि की तुरन्त प्रभाव से बोली करवाकर पानी की बारी रिसीवर अधिकारी तहसीलदार के नाम बांधने की मांग की गयी है। परिवाद कौर सिंह ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में भी की है.
Tags:
sri ganganagar
.jpg)