सादुलशहर: निकटवर्ती गांव पतली के उप स्वास्थ्य केंद्र में विशाल निःशुल्क दन्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। गाँव के सरपंच बलजिंदर सिंह ने बताया कि दन्त जांच शिविर का आयोजन स्माइल डेन्टल केयर एवं इम्प्लांट सेन्टर सादुलशहर की तरफ से किया गया।
इस दौरान डॉ. अर्शदीप कौर एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाऐं दी। निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का उद्घाटन गाँव के सरपंच बलजिंदर सिंह बिन्दर, सरदार कुलवंत सिंह जोशी, पूर्व सरपंच इकबाल सिंह जोशी, पूर्व सरपंच निशान सिंह सरा ने किया। इस दौरान दन्त क्लिनिक के चेयरपर्सन सरदार इकबाल सिंह बराङ, बोहड़ सिंह, सिवराज सिंह नम्बरदार, मस्तान सिंह, गुरप्रीत सिंह सरा, कौर सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। डॉ. अर्षदीप कौर ने बताया कि शिविर के दौरान 79 रोगियों की जांच की गई।
गम्भीर रूप से ग्रसित रोगियों को इम्प्लांट करवाने का परामर्श दिया गया। डॉ. ने बताया कि शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। डाॅ. अर्षदीप कौर ने दान्तों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी अच्छी तरह से देखभाल करने की सलाह दी तथा देखभाल रखने के तरीकों की भी जानकारी दी।
Tags:
sri ganganagar

