आबूरोड: माधव यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से प्रो चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई की अध्यक्षता में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं टीम भावना का प्रदर्शन किया।
स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत बैडमिंटन, कैरम, क्रिकेट, शतरंज, कबड्डी एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिग्विजय, सिद्धार्थ, शुभम, रघुवीर, लवकुश, सुरेश, रोशन, उज्ज्वल, आदित्य, धीरज, अनुज, कुंदन, सूरज, प्रिंस, सोनू कुमार एवं अमृत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं कैरम प्रतियोगिता में आर्यन शर्मा, हर्षन, भाला एवं रोशन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शतरंज प्रतियोगिता में लवकुश, सिद्धार्थ एवं सुरेश ने भाग लेते हुए अपनी रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में लवकुश, रोशन, हिमांशु, उज्ज्वल कुमार, प्रिंस, अंकुश, सुरेश, आर्यन शर्मा, विक्रम, सोनू एवं मनीष ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कबड्डी प्रतियोगिता में अंकुश एवं लवकुश ने भाग लिया, जबकि टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रोशन ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।
फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता डॉ. गगन गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के समन्वय में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकुर मीणा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धीर सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर अमित अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा प्रतियोगिताओं के दौरान आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर विक्रम सुथार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रो चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई ने स्पोर्ट्स डे में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले विद्यार्थियों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थी कोऑर्डिनेटर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए । असिस्टेंट प्रोफेसर कौशल बारोट, अभिमन्यु, रमेष्ट झा एवं राहुल मीणा ने सभी प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईटीआई के प्रधानाचार्य भरत पटेल एवं इंस्ट्रक्टर भरत मेघवाल ने विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया तथा उनके उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
Tags:
Rajasthan