युवा मित्रो ने बहाली की मांग को लेकर सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सादुलशहर: युवा मित्र संघर्ष समिति के आह्वान पर युवा मित्रो ने एसडीएम शिवा चौधरी को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा कर बहाली की मांग की. ज्ञापन में बताया गया कि 16 मार्च को सरकार और युवा मित्रों के बीच जयपुर में वार्ता हुई थी और वार्ता के दौरान युवा मित्रों को आश्वासन दिया गया था कि आचार संहिता की पाबंदियां हटने के बाद उन्हें पुनः बहाल कर दिया जाएगा। 

ज्ञापन के अनुसार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हट गई है, लेकिन समझौते के अनुरूप अभी तक उन्हें बहाल नहीं किया गया है, जिसके चलते उनको तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है की युवा मित्रो ने जयपुर के शहीद स्मारक पर दो महीने से अधिक धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन भी किया था. इसी बीच एक युवा मित्र की मौत भी हो गयी थी. ज्ञापन में सीएम से युवा मित्रो को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की गयी है. इस दौरान विक्रम कुमार, कुलदीप गोयल, शिवा राजपूत, शबीना, संदीप कौर, ममता बिश्नोई, सोनू रानी, शहनाज, खुशदीप सिंह, बलकरण सिंह आदि मौजूद थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post