बाड़मेर में गर्मी का कहर, मई में गर्मी की मार, मई माह में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आमजन के साथ साथ मावेसियो हाल बेहाल, भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन एवं शहर के भामाशाहों ने जगह-जगह शहर के मुख्य सड़कों पर टेंट लगाकर एनर्जी ड्रिंक चार्ज और फ्रूट फल ठंडा फल आमजन को वितरण करके गर्मी में राहत दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं बाड़मेर शहर में लगातार किशन गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्ग में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी से छिड़काव भी कर रहे हैं भीषण गर्मी को देखते हुए बाड़मेर में कहीं भामाशाह आए आगे शहर में कहीं स्थान पर टेंट लगाकर राहगीरों के लिए बैठने और ठहरने के लिए कूलर लगाकर बेहतरीन व्यवस्था भी कर रहे हैं
READ MORE: सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायक गुरवीर बराड़ को पास बुलाकर दिए संकेत, साधुवाली में बनेगी गाजर मंडी
बाड़मेर और बालोतरा में नौतपा कहर बरपा रहा है। तीन दिनों से प्रदेश में गर्म शहरों में बाड़मेर दूसरे नंबर पर रहा है। भीषण गर्मी में थारवासी से लेकर पशु-पक्षी बेहाल हैं। सोमवार को बालोतरा में गर्मी से 26 भेड़ों की मौत हो गई। बाड़मेर का तापमान रोजाना दोपहर में 48 से 50 के बीच पहुंच रहा है। हालांकि बीते 48 घंटों में रात में गर्मी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। दो दिनों में रात का पारा गिरकर 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है। नौतपा के चौथे दिन सूरज की किरण निकलने के साथ लू के थपेड़े शुरू हो रहे है। सोमवार को अधिकतम तापमान अब तक सबसे ज्यादा 49.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अब 30 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है।मंगलवार को सुबह 10 बजे तापमान 33 से पार चल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुबह से गर्मी के तेवर तेज है। इस भीषण गर्मी में हर कोई परेशान नजर आया। थारवासी से लेकर पशु पक्षी परेशान नजर आए। इधर रात के तापमान में दो दिनो से गिरावट आने से कुछ राहत मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 30.6 डिग्री दर्ज किया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था।मई महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मई के 27 दिनों में 22 दिन हीट वेव रहा है, यानी 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया गया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने दिन लगातार भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है।
READ MORE: रावला की रोहि में मिला नरकंकाल किसका है??
1995 के बाद इस बार मई सबसे ज्यादा गर्म रहा है। 7 मई को बाड़मेर का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड होने के साथ देश में सबसे गर्म रहा है। इसके बाद से तापमान लगातार चढ़ रहा है। अब 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सोमवार का दिन इस सीजन में बाड़मेर का तापमान सबसे ज्यादा रहने के साथ गर्म रहा है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया।
इसी भीषण गर्मी में आलम यह है कि पेड़-पौधे भी जलने लग गए है। वहीं गांवों में पेयजल को लेकर विकट हालात है। प्रशासन से लेकर भामाशाह तक आगे आकर जनजीवन को बचाने में जुटे हैं। भीषण गर्मी से इन दिनों हर कोई झुलस रहा है।सूरज आग बरसा रहा है। आग भी इतनी गर्म है कि घर से बाहर कदम रखना भी मुश्किल हो चुका है। लू और गर्मी के कारण लोग झुलस रहा है। भीषण गर्मी के कारण सड़कें वीरान है, एयर कंडीशन व कूलर भी जवाब दे चुके हैं। बिजली की डिमांड बढ़ने से ट्रिपिंग बढ़ गई है। इससे लोग हाल-बेहाल है। दिन हो या रात बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
प्रदेश में बाड़मेर लगातार तीसरे दिन दूसरे नंबर पर
बाड़मेर में बीते चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री और शनिवार को 48.8 डिग्री, रविवार को तापमान 49 डिग्री और सोमवार को पारा बढ़कर 49.3 डिग्री दर्ज किया गया है। बाड़मेर न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा शनिवार की रात को 35 डिग्री दर्ज किया गया था।
1995 में मई माह में पहुंचा था बाड़मेर का तापमान 49.9 डिग्री
बाड़मेर में मई के पहले वीक से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया था। मई के शुरूआत में 7 मई को 42.2 डिग्री पारा रिकॉर्ड के साा देश में सबसे गर्म बाड़मेर रहा था। उसके बाद लगातार भीषण गमीर का दौर जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री व न्यूनतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया है। गौरतलब है कि हर बार मई माह में पारा 45 से 46 डिग्री से पार पहुंच जाता है, 1995 में इस माह पारा 49.9 डिग्री तक पहुंच गया था।
आगे क्या; तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी के साथ अब 30 मई तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 30 मई तक अधिकतम तापमान 50 डिग्री पहुंचने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी और हीटवेव का प्रभाव भी तीव्र होगा।
